Sarkari Yojana 2024 | सरकारी योजना | Sarkari Yojana List

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Online 2024: बेटी की जन्म पर मिलेंगे 50 हज़ार रुपये, ऐसे करे आवेदन

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Online: महाराष्ट्र राज्य सरकार ने अपने राज्य की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक नयी योजना ‘माझी कन्या भाग्यश्री योजना’ शुरू की है। राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य बालिका के जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, बाल विवाह को रोकना और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इस आर्टिकल में हम आपको राज्य सरकार की Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration के Online प्रोसेस के बारे में बताएँगे।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana

माझी कन्या भाग्यश्री योजना महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की बेटियों के जीवन स्तर में सुधार करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की हैं। योजना के तहत, माँ और बेटी के नाम से एक संयुक्त खाता खोला जाता है।

इस खाते में ₹50,000 जमा किए जाते हैं, जो बेटी के जन्म के समय दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, योजना में ₹1 लाख का दुर्घटना बीमा और ₹5,000 का ओवरड्राफ्ट भी शामिल है।

योजना के तहत यदि माता-पिता अपनी बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

Abua Awas Yojana Jharkhand List

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Objectives

माझी कन्या भाग्यश्री योजना के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं:

  • योजना का उद्देश्य राज्य में बालिका जन्म के बारे में सामाजिक गलत धारणाओं को बदलकर, उनके जन्म को बढ़ावा देना हैं।
  • लड़कियों को उनकी शिक्षा पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना।
  • लड़कियों की कम उम्र में शादी रोकने के लिए जागरूकता पैदा करना और वित्तीय सहायता देना।
  • लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Benifit

  • बालिका के जन्म के समय राज्य सरकार के द्वारा माता-पिता को आर्थिक सहायता दी जाती हैं।
  • बालिकाओं की स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।
  • लड़कियों को स्व-रोज़गार हेतु आवश्यक कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उपकरण उपलब्ध कराना।
  • बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जन जागरूकता एवं कानूनी सहायता।
  • लड़कियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निःशुल्क चिकित्सा जाँच और उपचार की सुविधा।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Eligibility

माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को कुछ पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे:

  • आवेदनकर्ता को महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना आवश्यक हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय एक निश्चित सीमा से कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियाँ होनी चाहिए।
  • अन्य पात्रता मानदंड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Documents 

योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • राशन पत्रिका
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Majhi Kanya Bhagyashree Yojana Registration Online

माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा:

  • योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आकर आपको ‘New Registration’ या ‘Apply Online’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने योजना में रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलेगा।
  • आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जरूरी जानकारी भर देनी हैं।
  • आवेदन फॉर्म को भरकर आपको इससे सम्बंधित जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
  • डॉक्यूमेंट करने के बाद ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आपको इस योजना की आवेदन की रसीद को प्राप्त करके अपने पास रख लेना हैं।

Contact

योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप अपने निकटतम महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Conclusion

इस लेख में हमने आपको महाराष्ट्र सरकार की माझी कन्या भाग्यश्री योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में बताया हैं। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के निवासी हैं तो आप भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

Leave a Comment