Sarkari Yojana 2024 | सरकारी योजना | Sarkari Yojana List

Abua Awas Yojana Jharkhand List 2024: अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट कैसे चेक करें?

Abua Awas Yojana Jharkhand List: झारखंड राज्य सरकार ने राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आवास योजना से वंचित रहे लाखों लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराया जायेगा।

यदि आप भी राज्य सरकार की इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं और आपने इस योजना में इसमें आवेदन किया हैं और जानना चाहते हैं कि अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट कैसे चेक करें(Abua Awas Yojana Jharkhand List), तो इस लेख में आपको इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।

Abua Awas Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों को इस योजना के तहत 3 कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत गरीब वर्ग को पक्का मकान बनाने हेतु 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा लाभार्थी को यह सहायता राशि 5 किश्तों में दी जाएगी।

राज्य सरकार इस योजना के तहत राज्य की गरीब वर्ग के 8 लाख परिवारों को 31 मार्च 2026 तक आवास प्रदान करेगी। योजना के लिए राज्य सरकार द्वारा 15000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया हैं।

योजना Abua Awas Yojana 2024
राज्य झारखण्ड
वर्ष 2024
उद्देश्य गरीब परिवारों को 3 कमरों का मकान उपलब्ध करना
लाभार्थी गरीब तथा बेघर नागरिक
आवेदन  ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in/

अबुआ आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • बैंक खाता पासबुक
  • भू-अभिलेख (यदि जमीन है)

Abua Awas Yojana 2024: बेघर लोगो को पक्का घर देगी झारखंड सरकार, क्या हैं योजना

अबुआ आवास योजना के लाभ

  • योजना के लिए आवेदनकर्ता को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक हैं।
  • आवेदनकर्ता के पास स्वयं का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता को केंद्र सरकार की आवास योजना का लाभ नहीं मिला होना चाहिए।

Check Abua Awas Yojana Jharkhand List | अबुआ आवास योजना झारखंड लिस्ट कैसे चेक करें?

अबुआ आवास योजना की सूची चेक करने के लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा:

  • अबुआ आवास योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आकर आपको “आवास” टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इस तब पर क्लिक करने पर आपको “लाभार्थी सूची” का विकल्प चुनना होगा।
  • अब आपको राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। इसके बाद, आपको अपना आवेदन क्रमांक या नाम दर्ज करना होगा।
  • सारी जानकारी भरने के बाद “Search” बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यदि आप इस योजना के पात्र हुए तो आपका नाम और अन्य विवरण इस लिस्ट में दिखाई देगा।

Abua Awas Yojana Jharkhand Toll Free Number

यदि आपको योजना से सम्बन्ध में कोई भी शिकायत और समस्या हो तो आप राज्य सरकार की अबुआ आवास योजना झारखंड के टोल फ्री नंबर 1800-181-1234 पर संपर्क करके आप समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Abua Awas Yojana Jharkhand Official Website

आधिकारिक वेबसाइट: https://aay.jharkhand.gov.in/

उम्मीद है कि इस लेख से आपको अबुआ आवास योजना की लाभार्थी सूची चेक करने में मदद मिलेगी। यदि आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment